Jharkhand

Apr 07 2024, 17:00

धनबाद के कृषि बाजार समिति परिसर में लगी आग,कार समेत 8 गाडियां जलकर राख,

धनबाद :धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत निर्माण के संकल्प को सफलीभूत करने में लगे हैं. इस लोकसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत हासिल करने जा रही है।

विधायक ने यह बातें शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही. अध्यक्षता भाजपा धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, हरिप्रकाश लाटा, वरिष्ठ नेता अरुण झा, संतलाल प्रमाणिक को सम्मानित किया गया. 

धनबाद के विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि संगठन की प्रेरक यात्रा हमारे वरिष्ठ नेताओं और कोटिशः कार्यकर्ताओं के तप, त्याग व समर्पण से मंडित है. 

अंत्योदय के हमारे संकल्प ने सेवा,सुशासन और गरीब-कल्याण के स्वरूप में प्रभावी परिवर्तन लाए हैं. प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बलबूते पर भाजपा को भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया का नंबर वन राजनीतिक दल बनाया है. जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि आज पार्टी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत,संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है. पूर्व जिलाध्यक्ष तथा धनबाद लोकसभा के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसे लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचा है. पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने कहा कि आज संगठन की प्रेरक यात्रा हमारे वरिष्ठ नेताओं व कोटिशः कार्यकर्ताओं के तप, त्याग व समर्पण से संभव हुआ है.

 तारा देवी जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा को करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षा का सशक्त माध्यम बनाया है. 

कौन-कौन थे मौजूद :

समारोह को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रियंका पाल, संजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री रवि सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, संजय झा, वीरेंद्र हांसदा,धनेश्वर महतो, कन्हैया पांडे, मिल्टन पार्थ सारथी, गौरचंद बाउरी, योगेन्द्र यादव, राज किशोर जेना, स्वरूप भट्टाचार्य, रमा सिन्हा, प्रियंका रंजन, संतोषी आनंद, अजय दुबे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.

 समारोह का संचालन महामंत्री नितिन भट्ट तथा धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने किया. 

सिंह मेंशन में लगाया झंडा :

भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अपने आवास पर संगठन का झंडा फहराया व समस्त कोयलांचल वासियों समेत पूरे देश वासियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी.

Jharkhand

Apr 07 2024, 16:29

भाजपा इस बार भी धनबाद लोकसभा भारी वोटों से जीतेगी,हर कार्यकर्ता भारत निर्माण के संकल्प को सफल करें:- राज सिन्हा

Apr 07 2024, 15:07

लेबी वसूली के लिए जब उग्रवादियों ने पुल का काम बंद कराया तो गांव वाले संगठित होकर उग्रवादियों के विरुद्ध ग्रामीणों ने उठाया हथियार

गांव वालों ने कहा अगर विकास काम में हस्तक्षेप तो दौरा दौरा कर पीटेंगें

गुमला : गुमला जिले से एक पॉजिटिव खबर सामने आ रही।खबर यह है कि कोयल नदी पर छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का निर्माण कार्य बंद नक्सलियों ने बंद करा दिया। नक्सलियों ने एक कर्मी को कुछ देर तक बंधक रखा और पर्चा छोड़ा की जब तक ठीकेदार द्वारा लेवी नही पहुंचाया जाता है तब तक इस पुल का काम नही होने दिया जाएगा।

इस बात की सूचना ज्योही घाघरा प्रखंड के डुको सिकवार गांव के ग्रामीणों को लगी।ग्रामीण टीएसपीसी उग्रवादियों के खिलाफ एकजुट होकर हरवे हथियार उठा लिया है. साथ ही बंद कराये गये पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

ग्रामीणों ने उग्रवादियों को चेताते हुए कहा है कि अब अगर गांव के विकास के काम में बाधा पहुंचाया, तो दौड़ा दौड़ा कर पीटेंगे।.

 उग्रवादियों का कहना था कि जब तक लेवी की राशि नहीं मिलेगी निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा। इस घटना की जानकारी जब शुक्रवार को ग्रामीणों को हुई, तो पूरे गांव में डुगडुगी बजा लोगों को शनिवार को पुल निर्माण स्थल पर जुटने के आह्वान किया गया। शनिवार को हरवे हथियार के साथ सैंकड़ो लोग टांगी, तलवार, बलुवा, हसुवा, तीर-धनुष, लाठी सहित पारंपरिक हथियार लेकर जुटे. ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि अपने गांव के विकास के लिए वह खुद उग्रवादियों से लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पड़ोस के आधा दर्जन गांव के लोग उनके साथ हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गांव के विकास में अगर कोई भी उग्रवादी संगठन या फिर असामाजिक तत्व बाधा पहुंचायेंगे तो उनका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। ग्रामीणों ने कहा कि अब पुल निर्माण के कार्य को पूरा कराने की जिम्मेवारी हम लोगों की है। वहां काम करनेवाले लोगों को पूरी सुरक्षा प्रदान करते हुए काम पुल निर्माण का काम पूरा करायेंगे।इसके बाद ग्रामीणों के सामने ही पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया गया।

टीएसपीसी के उग्रवादियों ने पर्चा छोड़ा

लेवी की मांग को लेकर टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के लोग गुरुवार की देर शाम पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे थे. उस वक्त कुछ मजदूर काम कर रहे थे। उग्रवादियों की संख्या पांच थी। पहले उग्रवादियों ने सभी मजदूरों को बंधक बनाया। इसके बाद पर्चा थमाते हुए कहा है कि जब तक लेवी की राशि नहीं मिलेगी पुल का काम बंद रहेगा। इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पर्चा बरामद किया।

Jharkhand

Apr 07 2024, 07:15

बिना त्रुटि दूर किए याचिकाझारखंड हाई कोर्ट ने दायर किये जाने के कारण केंद्रीय मंत्री अर्जुन पर 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना

अर्जुन मुंडा को तत्काल राहत देते हुए उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई

झारखंड हाई कोर्ट ने दायर याचिका में बिना त्रुटि दूर किए मामले को सुनवाई के लिए मेंशन करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

 झारखंड हाई कोर्ट ने दायर याचिका में बिना त्रुटि दूर किए मामले को सुनवाई के लिए मेंशन करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

दरअसल हाई कोर्ट अर्जुन मुंडा द्वारा 11 अप्रैल 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि याचिका में त्रुटि अब तक दूर नहीं की गई है। इसके बाद भी मामले को Court में सुनवाई के लिए मेंशन किया गया।

कोर्ट ने याचिका में त्रुटि दूर किए बिना इस याचिका को कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए मेंशन करने को गंभीरता से लेते हुए अर्जुन मुंडा पर 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

कोर्ट ने जुर्माना की इस राशि को एडभोकेट क्लर्क एसोशिएशन, झारखंड हाई कोर्ट के पास जमा करने का निर्देश दिया है।

हालांकि कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री अर्जुन मुंडा को तत्काल राहत देते हुए उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होनी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार्यक्रम के तहत सचिवालय की ओर मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। मामले को लेकर धुर्वा थाना में कांड संख्या 107/ 2023 दर्ज किया गया था।

इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक अमित मंडल, समीर उरांव, सांसद निशिकांत दुबे सहित 41 नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी।

 अर्जुन मुंडा की ओर से इसी प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह हाई कोर्ट से किया गया है।

Jharkhand

Apr 07 2024, 07:12

गांडेय उपचुनाव में JMM उम्मीदवार, होगी कल्पना सोरेन, 21 को होगा रांची में 'इंडिया' गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

रांची : 21 अप्रैल को रांची में 'इंडिया' गठबंधन की रैली होगी. इसमें गठबंधन के देशभर के बड़े नेता शामिल होंगे. इसी के साथ 'इंडिया' गठबंधन में शामिल पार्टियां राज्य में संयुक्त रूप से चुनावी अभियान का आगाज करेंगी. यह निर्णय शुक्रवार को रांची में सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों, सांसदों और प्रमुख नेताओं की बैठक में लिया गया. 

बैठक में साझा चुनावी अभियान और रणनीति के साथ-साथ राज्य की संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई.

बैठक में बताया गया कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. यह भी तय हुआ कि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार होंगी. 

पार्टी की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बैठक के बाद कहा, "कल्पना सोरेन पूरे दमखम के साथ गांडेय विधानसभा सीट पर उतरेंगी." इस बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. उन्होंने पूर्व सीएम और अपने पति हेमंत सोरेन से गुरुवार को जेल में मुलाकात के दौरान हुई बातचीत और उनके संदेश की जानकारी बैठक में साझा की.

Jharkhand

Apr 07 2024, 07:09

नीरज हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद कैदी के पेट में दर्द, जज ने भेजा अस्पताल

झा.डेस्क

धनबाद :जिले में एक हत्याकांड के शूटर की तबीयत बिगड़ने के बाद जज ने उसे अस्पताल भेज दिया, तो झरिया थाना में एक आरोपी ने कीटनाशक खा लिया. दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है.

कोर्ट में पेशी के दौरान शूटर सागर ने की पेट में दर्द की शिकायत

शनिवार को कोर्ट में पेशी के दौरान नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर सागर की तबीयत बिगड़ गयी. जज के आदेश पर उसे तत्काल धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. 

पेशी के दौरान सागर ने पेट में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद जज ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया. जज के निर्देश के बाद उसे एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए भेज दिया गया.

झरिया थाना में आरोपी ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

दूसरी तरफ, धनबाद जिले के झरिया थाना में एक आरोपी ने कीटनाशक खा लिया. शुक्रवार की रात को ही उसे मेडिकल कॉलेज के प्वाइजन विभाग में भर्ती कराया गया.

Jharkhand

Apr 07 2024, 07:04

कल्पना सोरेन पहुंची हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय,21 अप्रैल को INDIA गठबंधन की होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हरमू स्थित कार्यालय पहुंचीं।

कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को धुर्वा के शहीद मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

उन्होंने इस महारैली में कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। बैठक में सात जिलों रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, सिमडेगा और लातेहार के जिलाध्यक्ष पहुंचे थे।

केंद्रीय कार्यालय से बाहर निकलते समय कल्पना सोरेन ने कहा कि समय कम होने की वजह से आज ज्यादा बात नहीं हो पायी।

उन्होंने कहा कि हेमंत जी के सपने को केंद्र सरकार ने बीच में बाधित कर दिया है। उलगुलान के साथ आगे बढ़कर पूरे देश को बतायेंगे कि किस तरह केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने संवैधानिक पद पर बैठे हेमंत जी और अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाला है। यह उलगुलान है और INDIA गठबंधन की रैली को कैसे मजबूती दी जाये, इस पर बात हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड झुकेगा नहीं।

Jharkhand

Apr 07 2024, 07:01

मौसम:आज तेज हवाओं के साथ आएगी आंधी,अगले 4 दिनों में कुछ जगहों पर होगी बारिश,तापमान में भी होगा थोड़ा गिरावट

झारखंड के मौसम विज्ञान केंद्र ने के अनुसार आज से झारखंड में आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

तापमान में होगी कमी

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4 दिनों के दौरान इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

7 और 8 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

9 अप्रैल से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 9 से 12 अप्रैल तक राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में पड़ने की संभावना है।

यहां वज्रपात और आंधी

राज्‍य में कहीं-कहीं 7 और 8 अप्रैल को गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाओं का झोंका चल सकता है। इसकी स्‍पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की उम्‍मीद है।

राज्‍य के दक्षिणी भागों में 9 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला में देखने को मिलेगा।

Jharkhand

Apr 06 2024, 12:18

बरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम का एलान,जेएमएम अगर टिकट नही देती तो राजमहल से लोकसभा निर्दलीय लड़ेंगे

बोरियो विधायक और झामुमो के नेता लोबिन हेम्ब्रम ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वे राजमहल से झमुमो लोकसभा का टिकट नही देती है तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा है कि वे अभी भी झामुमो और हेमंत सोरेन के सच्चा सिपाही हैं। राजमहल लोकसभा का चुनाव लड़ना चाह रहें हैं। पार्टी के निर्णय का इंतजार कर रहें हैं।

 विधायक ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा के गठबंधन के लोग विजय हांसदा का विरोध कर रहें हैं। 

 टिकट नहीं मिला तो मैदान में उतरेंगे निर्दलीय 

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद के रूप में विजय हांसदा ने न तो क्षेत्र का भ्रमण किया है और नहीं लोकसभा में जनहित का मुददा उठाया है। विधायक ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर रहें हैं। यदि झामुमो पार्टी उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं देगी तो ठीक है अन्यथा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

वे 1995 में विंधानसभा चुनाव लड़े थे निर्दलीय,10 हज़ार से अधिक वोटों से हुए थे विजयी

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि 1995 में विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जनता ने उसे 10 हजार से ज्यादा मतों से विजय बनाया था। लेकिन वह तब भी पार्टी नही छोड़े थे। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत झामुमो पार्टी से ही की है । मैंने लड़ाई लड़ी है। जंगल जंगल जमीन के लिए मैंने जितनी मांगे उठाई वह सच्चाई है। जिसके कारण मुझ पर कई तरह के आरोप लगाया गया है जो बेबुनियाद था।जनता समझ रही है।

Jharkhand

Apr 06 2024, 11:48

सीआईएसएफ आईजी ने दिया चंद्रपुरा थर्मल प्लांट का निरीक्षण

चंद्रपुरा :शुक्रवार को सीआईएसएफ़ पूर्वी जोन मुख्यालय रांची की आईजी शांति जयदेव ने सीटीपीएस इकाई का निरीक्षण किया तथा यहां की सुरक्षा संबंधी मामले की जानकारी ली।  

इस दौरान उन्होंने इकाई के सभी बल सदस्यों को सैनिक सम्मेलन में संबोधित किया जिसमें सतर्कता पूर्वक कर्तव्य निष्पादन करने का निर्देश दिया। आईजी ने सीआईएसएफ फायर विंग में सेक्शन का उद्घाटन किया तथा पौणरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 

इसके उपरांत आईजी शोति जयदेव द्वारा सीटीपीएस के सभी ड्यूटी पोस्टो का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान सीटीपीएस के यूनिट प्रभारी डिप्टी कमांडेंट ज्ञान सिंह, इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह, गौतम राय, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।